Digital Marketing क्या है ?


जैसे की हम जानते हैं की ये युग Digital का है. ऐसे में यदि आपको Digital Marketing क्या है पता नहीं तो शायद आप दूसरों से थोड़े पीछे हो सकते हैं. मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूँ क्यूंकि हमें अपने बदलते युग के साथ साथ चलना है नहीं तो हम कहीं पीछे रह जायेंगे. और ये बात business में भी लागु होती है. वो दिन गए जब लोग घर घर जाकर अपने चीज़ों के बारे में बताते थे, इस प्रकार की strategy आज के दोर पर चल पाना मुस्किल ही नहीं नामुमकिन के तरह है. क्यूंकि इससे समय की बहुत बर्बादी होती है और इतने कम समय में इतने लोगों तक पहुँच पाना लगभग नामुमकिन सा है.

 

ऐसे में Digital Marketing के बहुत ही बढ़िया उपाय है अपने Products की marketing के लिए. जिससे बहुत ही कम समय में Companies अपने targeted ग्राहकों के निकट पहुँच सकते हैं. यदि हम पिछले कुछ वर्षों की बात करें तो हम ये पाएंगे की विज्ञापनों का स्वरुप काफी बदल सा गया है. पहले लोग अपने विज्ञापनों को ऐसी जगह पर चलाते थे जहाँ ज्यादातर लोगों की निगाह पड़े, जैसे की टीवी विज्ञापनों , रेडियो और तमाम तरीकों को अमल में लाया जाता था. लेकिन ये बात अब कारगर न हो क्यूंकि आज के दौर में आपको सबसे ज्यादा भीड़ कहीं मिलेगी तो वो जगह है Social Media या Internet. ऐसे में अगर आप को एक साथ लाखों लोगो तक अपने विज्ञापन को पहुचाना है तो आपको पुराने परंपरागत Marketing के फंडो को छोड़ कर Digital Marketing की ओर रुख करना पड़ेगा.

इसीलिए आज मैंने सोचा की क्यूँ न आप लोगों को Digital Marketing के बारे में विस्तार में जानकारी दे दी जाये जिससे की आपको भी इस नए Concept Digital Marketing के बारे में पता चले. तो फिर देरी किस बात की चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं की आखिर ये डिजिटल मार्केटिंग क्या होता है और ये कैसे काम करता है.

 

डिजिटल मार्केटिंग क्या है (What is Digital Marketing)


Digital Marketing दो शब्दों का समाहार है Digital और Marketing, यहाँ पर Digital का संपर्क Internet से है और Marketing का सम्बन्ध विज्ञापन से है. मेरे कहने का तात्पर्य यह है की ये एक ऐसा जरिया है जिसमें की Companies अपने Products की Marketing electronic media के द्वारा करती है, जो की traditional तरीके से काफी अलग है. यहाँ Digital Marketers को अलग अलग marketing campaigns

 

तैयार कर उसे किसी Company की Product को sell करने में experiment करना होता है. उन्हें इन marketing campaigns को analyze करना होता है की कैसे चीज़ों को लोग ज्यादा पसंद करते हैं और किन्हें नहीं.

 

उन्हें ये भी देखना होता है की किसी प्रकार के चीजों को लोग ज्यादा देखते हैं, क्या उनके attention को अपने तरफ ज्यादा आकर्षित करती है, और किन चीज़ों को देखकर वो चीज़ों को खरीदते हैं. इन digital campaingn को करने के लिए वो mobile messages, mobile apps, podcasts, electronic billboards और radio channels जैसे दुसरे digital माध्यम का इस्तमाल करते हैं.

 

तो मेरे कहने का ये मतलब है की ये Digital Marketing एक बड़े umbrella के सामान है जिसके भीतर हमारी सारी online efforts समा जाती है. इस Digital Business में मुख्य रूप से Google Search, Social Media, email और दूसरे websites का इस्तमाल किया जाता है, ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़ने के लिए. एक reality की बात यह है की पहले समय के मुकाबले आजकल लोग सबसे ज्यादा समय online ही व्यतीत करते हैं. इसीलिए अभी का business model भी काफी हद तक बदल गया है, इसलिए अब Offline Marketing का लोग ज्यादा इस्तमाल नहीं कर रहे है बल्कि अब Online Marketing ज्यादा कारगर सिद्ध हो रहा है. क्यूंकि अब तो Marketing का सही माईने ये है की सही Audience से सही जगह में और सही समय में Connect करना ही इसका उचित मतलब है. इसलिए आपको ये सोचना होगा की आप इन लोगों से कहाँ मिल सकते हैं जिससे आप अपना business बढ़ा सकते हैं. और इसका जवाब है online.


Motivation

Hey, i am Ankit Kumar from Jamshedpur but my native place is Bihar and i am a student in Bca (l) ,i am also a web developers, ethical hacker, blogger, affiliate marketer, and digital marketer.

2 टिप्पणियाँ

akngoweb@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें
और नया पुराने