आलोचना करने से बचे ।
किसी की आलोचना करना बेकार है ,क्युंकी इससे उसमे कोई सुधर नहीं होता बलिक आलोचना का मारा आदमी अपने बचाव में बहाने और कुतर्क करने लगता है। फिर आलोचना से सामनेवाले का अत्मसम्मान भी आहत होता है और वह आपसे नफरत करने लगता है।
महान् मनोचिकित्सक हैंस सेल्ये का भी कथन है, आलोचना से परिजन, सहकर्मी, मित्रों, कर्मचारियों इत्यादि सभी का मनोबल टूटता है, जो सुधार आप चाहते हैं, वैसा कुछ नहीं होता । हर आदमी आलोचना से डरता है, हर आदमी तारीफ चाहता है।
ओक्लाहोमा में एनिड निवासी जॉर्ज बी . जांसटन एक इंजीनियरिंग कंपनी में सुरक्षा अधिकारी थे। उनका काम यह देखना था कि फील्ड में कार्यरत हर कर्मचारी अनिवार्यतः हेलमेट पहने हो। पहले वे बिना हेलमेट कर्मचारी पर बुरी तरह बरस पड़ते थे। उसे नियम कानून समझाने लगते थे । नतीजा कर्मचारी बुझे मन से उनके सामने तो हेलमेट पहन लेते थे लेकिन उनके जाने के बाद हेलमेट पुन: निकाल देते थे।
तब जार्ज ने एक नइ तरकीब के बारे में सोचा । आगे से जब भी किसी कर्मी को बिना हेलमेट के देखते तो पूछते कि क्या हेलमेट इसके सिर पे ठीक से फिट नहीं हो रहा हैं । या आरामदायक नहीं नहीं हैं । बातो ही बातों में उसे यह एहसास करा देते थे की हेलमेट उसकी सुरक्षा के लिए है , बोझ के लिए नहीं । परिणाम हुआ की सभी कर्मचारी को आपनी सुरक्षा का एहसास हुआ और उन्होंने मनमर्जी से हेलमेट पहनना शुरू कर दिया जार्ज के प्रति उनके मन में कोई खटास भी नहीं आई ।
यकीन करें की आलोचना से किसी समस्या का हल नहीं निकलता।
उससे यह पता चला कि लोगों की आलोचना करने के बजाय हमें यह जानने समझने की कोशिश करनी चाहिए कि जो काम वे करते हैं, उसके पीछे कारण क्या हैं? हालातों पर ध्यान देना चाहिए । सरे पहलू को समझ कर निष्कर्स ले , ये आपके लिए और औरो के लिए भी बहुत रोचक व फायदेमंद सिद्ध होगा। 'इससे महौल भी positive बना रहेगा ।और लोग आपके साथ जुर कर काम करना पसंद करेंगे । सबको समझ लेने का मतलब सबको माफ कर देना ही होता है।
अगर आप जो कर रहे हो , वह आपको पसंद नहीं है तो आपको कभी सफलता हासिल नहीं होगी।
ये पोस्ट Mr. Anil Jee share की है । इस पोस्ट के लिए उनका बहुत बहुत धन्यवाद । और इस पोस्ट में लास्ट तक बने रहने के लिए आपलोगों का भी बहुत बहुत धन्यवाद ।
इसके अतिरिक्त आपको मेरा पोस्ट कैसा लगा । बताने के लिए Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।
यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspirational story, Life Tips, Hindi Quotes, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें। हमारी E.Mail Id है-akngoweb@gmail.com यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish
करेंगे। Thanks!


Superb sir jee
जवाब देंहटाएं