आज कल के लोगों का ये बहुत बड़ा समस्या बन गया हैं। कि वो किसी ऐसे वयक्ति पे विश्वास कर लेते हैं । जो उनके विश्वास के लायक ही नहीं होते । और बाद में रोते रहते हैं । अरे जनाब विश्वास ही करना है तो खुद पे , या ईश्वर पे कीजिए । कहा भी गया है कि विश्वास यदि खुद पे हो तो वो शक्ति बन जाती और गैरों पे हो तो कमजोरी बन जाती हैं । तो दुनिया में यदि सफल बनाना हैं । तो आपने आप पे विश्वास करना होगा । क्युकी आज की दुनिया जालिम हो चुकी हैं , जनाव । वैसे विश्वास एक बड़ा ही पवित्र शब्द है , पर कुछ लोगों के वजह से आज विश्वास से अपवित्र शब्द ही नहीं दिखते हालाकि आप यदि किसी पे विश्वास करते हो तो ये आपकी महानता है और जो लोग आपसे विश्वासघात करते है उनकी कार्यरता इसे राम जी ने बहुत अच्छे से समझाया है ।
" " जब लंकाधिपति रावण आपने भाई विभीषण को लंका से निकालने का आदेश दिया तो विभीषण आपने स्वामी राम के शरण में गए और जब राम के पास पहुंचे । तो किस्किंधापती महाराज सुग्रीव ने राम जी से कहा कि प्रभु विभीषण दुश्मन का भाई है इनपे विश्वास करना उचित नहीं होगा । तब रामजी ने बड़े अच्छे तरीके से सुग्रीव की समझाते हुए कहा कि अभी विभीषण हमारे शरण में आए है और शरण में आये कोई दुश्मन ही क्यूँ ना हो , उसे शरणार्थी बनाना ही धर्म है । रही बात विश्वास की तो सभी पे विश्वास करना ही धर्म है । और ठगना पाप है ना कि ठगे जाना। ""
भगवान राा राम कथनानुसर पाप ये नहीं कि आप किसी पे विश्वास किए बल्कि पाप ये है की उसने आपके साथ विश्वासघात किया।तो कभी मत घबराएं की लोगो ने आपके साथ विश्वाघात किया बल्कि ये सोच के खुश हुआ कीजिए । की आपका भी दिल राम के समान पवित्र है । और जब रावण जैसे महायोद्धा उनका बाल तक बाका नहीं कर सके तो फिर इस दुनियां में आपका भी कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। हा मै जानता हूं कि दुःख होती है जब किसी पे विश्वास करे और वो तोड़ दे।
फिर भी जब हमारे और आपके मर्दशक महाराज राम को ही सारी पीड़ा सहन करनी पड़ी तब जा के राम से भगवान राम बने फिर तो हम लोग एक साधारण से मानव हैं । भले परिस्थितयों चाहे जितनी बिषम हो उनका सामना भी डट कर करें । ना कि डर कर । और कोशिश करे कि विश्वासघाती लोगो से दूर ही रहें । क्युकी इनका स्वार्थ जब तक पूरा नहीं होता तब तक कोशिश नहीं छोड़तें और वो संभव प्रयास करती हैं । जो वो कर सकते हैं ।
तो आप से बस यहि निबदेन हैं, बिश्वास और प्यार पे ही दुनियाँ टिकी हैं । तो ये अच्छाई यदि आपके पास है, तो कृपया इसे खोने ना दे । और बिना कोई स्वार्थ के लोगो के मदद करते रहे । आपका मदद स्वयं महादेव करेंगे । किसि के साथ बुरा ना करें ।
आप लोगो का बहुत बहुत धन्यवाद आपने पिछली पोस्ट पे भी ढेर सारे प्यार दिया । आशा करता हूं कि इस पोस्ट पर भी उसी तरह आपना प्यार और support देगे । पिछली पोस्ट की तरह इस पोस्ट को भी शेयर करे जिससे लोगो का भी भला हो । और पोस्ट कैसा लगा ये कॉमेंट कर के जरूर बताए।

Ankit , your writing and logic are awesome ...you are a fantastic writer and write very logical
जवाब देंहटाएंDinesh Agarwal
Head Cold Rolling department
Supermax Blade
Mumbai
Thanks so much sir for our support 🙏🙏🙏🙏♥️
हटाएंThank you so much sir 🙏🙏🙏
जवाब देंहटाएं