क्या Digital Marketing का इस्तेमाल सभी Business में किया जाता है? B2B और B2C?
Digital marketing किसी भी business
में और किसी भी industry में
काम करता है. चाहे आपकी company कुछ भी sell
कर रही हो, digital marketing के मदद से आप अपने Consumer को
समझ सकते हैं, उनकी जरूरतों को समझ सकते हैं और finally उनके
जरुरत अनुसार Online Content तैयार कर सकते हैं.
B2B के लिए
अगर आपकी Company B2B है, तो आपके digital marketing में मुख्य काम online lead generation को लेकर ही होगा, जिसमें finally आपको किसी salesperson के साथ बात करना होगा. इसी कारण यहाँ आपके marketing strategy कुछ ऐसा होना चाहिए की जो की ज्यादा से ज्यादा quality leads को आपके salesperson के लिए जुटाए via आपके website और supporting digital channels के माध्यम से.
B2C के लिए
अगर आपकी Company B2C है, तो आपके digital marketing में मुख्य काम होगा की आप ज्यादा से ज्यादा लोग अपने Website पर लायें और उन्हें आपके Customer बनाएं बिना किसी Salesperson के जरुरत के.
इसी कारण आपको Lead generation में ज्यादा focus करने की जरुरत नहीं है बल्कि आपको ज्यादा focus किसी भी खरीदार के सफ़र में होनी चाहिए जिसे की वो बड़ी ही आसानी से आपके Website में इधर उधर migrate कर सके और finally अपना purchase कर सके,
इसी कारण B2C companies के लिए channels जैसे की Instagram और Pinterest ज्यादा valuable हैं। business-focused platforms LinkedIn की तुलना में
