आज मैं आप लोगों के लिए रिच डैड पुअर डैड की बुक समरी ले के आया हूं। जो कि मेरी पसंदीदा बुक में से एक है। जिसे पढ़ने के बाद आपके सोचने के तरीके , आपके बेलीफ सब बदल जायेंगे । और यदि आप भी आपनी लाइफ में कुछ भी पाना चाहते है तो इसे जरूर पढ़े । और मेरी नजर में ये बुक हर इंसान को पढ़ना चाहिए चाहे वो विद्यार्थी हो , या कोई बिजनेस मैन या कोई और प्रोफेशन में हो आप इसे जरूर पढ़ें । मै ऐसी 25 बाते जो मैंने इस बुक से सीखी है । आपके साथ शेयर कर रहा हूं । और यदि आपको ये बुक पीडीएफ फॉर्मेट में चाहिए तो उसका लिंक नीचे दिया गया है ।
रिच डैड पुअर डैड पुस्तक 1997 में रॉबर्ट कियोसाकी के द्वारा लिखित विश्व प्रसिद्ध पुस्तक है। उन्होंने दुनिया भर लोगों की पैसों के बारे में सोच को बदला है। तो चलिए जानते है इस बुक की कुछ खास बाते।
(1). एक daddy को ये कहने की आदत थी कि मैं इसे नहीं खरीद सकता तो दूसरे daddy इस तरह के शब्दों के इस्तेमाल से चिढ़ते थे वो जोर दे के कहा करते थे कि मैं इसे कैसे खरीद सकता हूं। पहला वाक्य नकारात्मक और दूसरा वाक्य प्रश्नवाचक एक में बाते खत्म हो जाती हैं और दूसरे में आप सोचने के लिए मजबूर हो जाते हैं । जब हम ये कहते है कि मैं ये नहीं खरीद सकता तो हमारा दिमाग काम करना बंद कर देता हैं। इसके वजाय हम ये पूछते है कि मैं इसे कैसे कर सकता हूं तब हमारा दिमाग काम करना शुरू कर देता हैं।
(2). जरासल लोग अपने विचारों से आपने जीवन को दिशा देते हैं । गरीब daddy हमेशा कहा करते थे कि मैं अमीर नहीं बन पाएगा। और उनकी ये भाविश्वनी सही साबित हुई। दूसरे तरफ अमीर daddy हमेशा खुद को अमीर समझते थे वे इस तरह से बाते करते थे कि मैं अमीर हूं । और अमीर लोग ऐसा नहीं करते हैं । एक बड़े आर्थिक झटके के बाद भी जब दिवालियापन की कगार पर थे । तब भी खुद को अमीर आदमी कहते थे।
(3). वे कहते थे गरीब होना और पैसे ना होने में फर्क होता हैं। पैसा पास में ना होना अस्थाई होता है जब कि गराबी स्थाई होता है। गरीब daddy इसलिए गरीब नहीं थे कि वो कम कमाते थे क्युकी उनके विचार और काम गरीबों वाली थी ।
(4). पैसा एक तरह के ताकत है । परन्तु इसे से भी बड़ी ताकत है । बितिय शिछा पैसा तो आता और जाता रहता है। परंतु यदि आप ये जानते है कि पैसा किस तरह से काम करता है तो आप जायदा ताकतवर हो जाते है । और आप दौलत कामना शुरू कर सकते हैं । स्कूलों में ये नहीं सिखाया जाता है कि पैसा किस तरह काम करता है। इसलिए ज्यादातर लोग पैसे के लिए काम करने में आपनी सरी जिंदगी बर्बाद कर देते हैं।
(5). तुम गरीब तभी कहलाओगे जब तुम हार मान लोगे सबसे महत्वपूर्ण चीज ये है कि तुमने कुछ किया ज्यादतर लोग केवल आमीर बनने की बातें करते रहते हैं । और उसके सपने देखते रहते है । तुमने कुछ किया मुझे तुम पे गर्भ है । मैं फिर यही कहूंगा आगे बढे चलो हार मत मानो अगर तुम में तत्काल फैसले लेने की क्षमता नहीं है तो तुम कभी पैसा बनाना नहीं सीख पयोगे मौके आते है और चले जाते है इसलिए तत्काल फैसला लेने की क्षमता एक महत्पूर्ण कला हैं।
(6). अगर तुम जिंदगी के सबक सीखते हो तो इससे तुम्हें फायदा होगा अगर तुम ऐसा नहीं करते हो तो जिंदगी तुम्हें लगातार धक्का देते रहेगी लोग दो चीज करते हैं कुछ लोग जिंदगी के धक्के को सहन करते चले जाते हैं कुछ लोग गुस्से हो जाते हैं और जिंदगी को धक्का दे देते हैं लेकिन है वह धक्का देते हैं अपने बॉस को अपने काम को अपनी पत्नी को या अपने बेटे /बेटी को कुछ लोग गुस्से हो जाते हैं जिंदगी को धक्का दे देते हैं लेकिन है वह धक्का देते हैं अपने बॉस को अपने काम को अपनी पत्नी को या अपने बेटे बेटे को कुछ लोग सबक सीख लेते हैं और आगे बढ़ जाते हैं ।ऐसे लोग जिंदगी के धक्के का स्वागत करतें है इन गिनी चुनी लोगों के लिए धक्का का मतलब यह होता है कि उन्हें कुछ नया सीखने की जरूरत है वह सीखते हैं और खुद को आगे बढ़ा लेते हैं
(7) ज्यादातर कर्मचारीयों को अपनी तनखा कभी नहीं मिलती सरकार हमेशा अपने हिस्से का टैक्स के रूप में पहले ही ले लेती है जब आप कमाते हो तब आप पर टैक्स लगता है जब आप खर्च करते हो तब आप पर टैक्स लगता है जब आप बचाते हो तब आप पर टैक्स लगता है फाइनली जब आप मर जातें तब भी आप पर टैक्स लगता है लेकिन अमीर लोग सरकार को ऐसा नहीं करने देते सिर्फ गरीब और मध्यम वर्ग के लोग ही सरकार को ऐसा करने देते हैं |
(8). हर व्यक्ति की आत्मा का एक हिस्सा कमजोर और जरूरतमंद होता है जिससे खरीदा जा सकता है और यह भी सच है कि हर इंसान की आत्मा का एक हिस्सा मजबूत और दृढ़ निश्चय होता है जिसे कभी नहीं खरीदा जा सकता है इसलिए सवाल यह है कि इनमें कौन हिस्सा ज्यादा ताकतवर है ज्यादातर लोग की एक कीमत होती है उनकी कीमत इसलिए होती है क्योंकि हम सभी में दो भावनाएं होती है डर और लालच पहला तो पैसे के बिना रहने क़े डर से कड़ी मेहनत करतें हैं इसके बाद जब हमें तनखा मिलती है तब हमें लालच या इच्छा की भावना जाग जाती है। पैसे होने पर हमें उन बढ़िया-बढ़िया चीजों के बारे में सोचने पर मजबूर हो जाता है जो उस पैसे से खरीदी जा सकती है इससे इसी तरह हमारी जिंदगी का एक पैटर्न बन जाता है सुबह उठो काम पर जाओ खर्च करो लोगों की जिंदगी हमेशा डर और लालच इन्हें दो भावनाओं पर चलती है उन्हें यदि ज्यादा पैसा मिल भी जाए तो भी इसी पैटर्न पर चलकर अपनी खर्च बढ़ा लेंगे ऐसी पैटर्न को चूहा दौड़ कहा जाता है या RAT RACE कहा जाता है
(9). अगर तुम्हें डर और लालच पर काबू करना नहीं आता तो तुम कितने भी अमीर बन जाओ असलियत में तो तुम बड़ी तनख्वाह पाने वाले गुलाम ही रहोगे। गरीबी या पैसे की तंगी का का खास कारण डर और अज्ञान होता है ना कि अर्थव्यवस्था या सरकारी या अमीर लोग यह खुद का ओढ़ा हुआ डर और अज्ञान होता है जो लोगों को इस जाल में फंसाए रखता है ।
(10) धन असल में एक भ्रम है जो हकीकत में एक गधे के सामने लटकि गाजर की तरह होते होता है धन का भ्रम के कारण जो डर और लालच पैदा होता है उसकी वजह से ही अरबों खरबों लोग ये सोचते रहते हैं कि धन ही असल चीज है धन दरअसल एक मायाजाल है जनता की अज्ञान और भरोसे की वजह से ही ताश का यह महल खड़ा रह पाता है अगर ऐसा ही चलता रहा तो गरीबी और अमीरी के बीच की खाई 1 दिन इतनी बड़ी हो जाएगी कि कयामत आ जाएगी गरीब मध्यमवर्गीय और नासमझ लोग की जिंदगी इसलिए बर्बाद हो जाएगी क्योंकि वह यह भरोसा करते हैं कि धन ही असली चीज है जिसके लिए काम करते हैं वह कंपनी या सरकार उनका ख्याल रखेगी ।
(11). जितना जल्दी तुम तंखा की जरूरत को भूल जाओगे आगे की जिंदगी उतनी ही आसान होती चलती जाएगी अपने दिमाग का इस्तेमाल करो मुफ्त में काम करो और जल्दी ही तुम्हारा दिमाग तुम्हें कमाने का दूसरा तरीका बता देगा उन तरीकों से तुम इस नौकरी से ज्यादा पैसे कमा लोगे तुम इसे चीज देख पयोगे जो दूसरा कोई नहीं देख पाते हैं। मौके उनकी नाक के नीचे होता हैं। फिर भी ज्यादातर लोग इन मौके को कभी नहीं देख पाते है। इसका कारण ये है कि वो पैसे और सुरक्षा ढूंढ़ते रहते हो। जिस वक्त तुम एक मौका भापने में कामयाब हो जाओगे उसके बाद तुम जिंदगी भर मौका भाप सकते हो ।
(12). रिटायरमेंट का ये मतलब नहीं है कि हम काम नहीं कर सकते हम आगे काम नहीं करेंगे इसका मतलब यह है कि जब तक हम चाहे काम करने के लिए आजाद है इसका कारण यह है कि हमारे दौलत अपने आप बढ़ती रहती है महंगाई से भी कहीं ज्यादा तेजी रफ्तार से और असल मायने में आजादी इसी को कहते हैं ।
(13).बहुत से लोग सिर्फ पैसे को पर अपना ध्यान लगाए बैठे हैं और सबसे बड़ी दौलत पर ध्यान नहीं दे रहे जिसका नाम है शिक्षा अगर लोग लचीले होने दिमाग खुले रखने और शिक्षा के लिए तैयार रहे तो तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद भी वो बहुत आमीर बन सकते हैं। अगर लोग यह सोचेंगे कि पैसा ही उनकी समस्याओं को सुलझा सकता है तो ऐसे लोगों के लिए आगे आने वाली समय बहुत परेशानी भरा होगा। समस्याएं बुद्धि से सुलझती है और पैसा आता है। अगर आपके पास पैसा किस समझ नहीं है तो पैसा चाहे आ भी जाए पर ज्यादा देर तक नहीं टिकता ।
(14). अमीर होने के सबसे पहला महत्वपूर्ण नियम यह है कि आपको संपत्ति और दायित्व के बीच अंतर पता होना चाहिए और हमेशा संपत्ति ही खरीदना चाहिए। अगर आप आमीर बनना चाहते हैं तो आपको बस इतना ही जानना जरूरी है यही पहला नियम है यही इकलौता नियम है। यह बहुत आसान लगता है कि लेकिन ज्यादातर लोगों के ये अहसास ही नहीं होता है कि यह नियम कितना महत्वपूर्ण है ज्यादातर लोग पैसे की समस्याओं में सिर्फ इसलिए उलझे रहते हैं क्योंकि उन्हें यह पता ही नहीं होता है कि संपत्ति और दायित्व में क्या फर्क होता है । अमीर लोग संपत्ति इकट्ठा करते हैं और गरीब और मध्यमवर्गीय लोग दायित्व इकट्ठा करते हैं और मजे की बात यह है कि उन लोगों को यह लगता है कि वे भी संपत्ति इकट्ठा कर रहे हैं ।
(15). सम्पत्ति वह चीज होती है जो आपके जेब में पैसे डालती हैं और दायित्व वो चीज होता है जो आपके जेब से पैसे निकलती है ।अगर आप अमीर बनना चाहता है तो जिंदगी में संपत्ति खरीदते रहिए। अगर गरीब या मध्यमवर्गये बनना चाहते हैं तो आप जिंदगी भर दायित्व खरीदते रहिए।पैसे की तंगी के कारण सिर्फ यह है कि लोग इनके बीच के फर्क को नहीं जानते हैं। तो अगर आप अमीर बनना चाहते हैं और अपनी दौलत को बनाए रखना चाहते हैं तो पैसे की साक्षरता और समझदारी महत्वपूर्ण है ।
(16). आज व्यवसायिक सफलता का शैक्षणिक सफलता से कोई सीधा संबंध नहीं रह गया है। जब विद्यार्थियों में स्कूल छोड़ते समय पैसे की कोई समझ नहीं होती है। तब करोड़ों पढ़े लिखे लोग अपने कारोबार में तो सफल हो जाते हैं लेकिन बाद में वह पैसे की तंगी से जूझते रहते हैं । उनकी शिक्षा में कमी यह नहीं है कि उन्हें पैसा कमाना नहीं सिखाया गया है बल्कि यह है कि उन्हें पैसे खर्च करना करने का तरीका नहीं सिखाया गया है ।
(17). लोगों कि जिन्दगी में पैसे की तंगी इसलिए आती है। क्युकी वह अपनी सारी जिंदगी दूसरों के लिए काम करते रहते हैं।कई लोग क़े पास ज़िन्दगी भर काम करने के बाद भी आपने लिए कुछ भी नहीं बचा पाता।
(18). पैसे के बारे में सबसे अच्छी चीज है यह है कि यह हर दिन 24 घंटे काम करता है। और ऐसा पीढ़ियों तक कर सकते हैं आप जो भी काम करते हैं। उसे करते रहे परंतु साथ ही साथ अपने संपत्ति वाले कॉलम को बढ़ाते रहें । जब आपका कैश फ्लो बढ़ता है तब आप कुछ विलासिता वाली चीजें खरीद सकते हैं इस बारे में एक महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि अमीर लोग विलासिता की चीजें सबसे बाद में खरीदते हैं ।जबकि गरीब और मध्यमवर्गीय लोग विलासिता की चीजें सबसे पहले खरीदते हैं। लोग अक्सर बड़े घर, हीरे, ज्वेलरी,गाड़ी ऐसी विलासिता वाली चीजे इसलिए खरीदते हैं ताकि वे आमीर दिख सके और वे दिखते भी है। परंतु असल में वह उधार के दलदल में धंसते चले जाते हैं।
(19). हमें में बहुत ज्यादा संभावनाएं होती है और हमें प्रकृति ने बहुत से उपहार दिए होते हैं परंतु जो चीज हम सभी को पीछे ढकेलती है वो है खुद के बारे में शंका तकनीकी जानकारी की कमी के कारण हम पीछे नहीं रहते बल्कि आत्मविश्वास की कमी के कारण हम पीछे रहते हैं। कॉलेज डिग्री के होने या अच्छे नंबर के होने का कोई खास महत्व नहीं होता शैक्षणिक माहौल के बाहर असली जिंदगी में अच्छे नंबर से ज्यादा महत्वपूर्ण चीजों की जरूरत होती है जिसे गुट्स, बहादुरी , चालाकी , साहस प्रतिभा जोखिम लेने की क्षमता इत्यादि के नाम से पुकारा जाता है । ये तत्व चाहे इसे किसी भी नामों से पुकारा जाए कुल मिलाकर हमारे भविष्य पर स्कूल के नंबर से ज्यादा असर डालती है ।
(20). व्यक्ति की प्रतिभा की सबसे बड़ी दुश्मन है बहुत ज्यादा डर और खुद की क्षमताओं के बारे में शंका असली जिंदगी में इंटेलिजेंट लोग इतना आगे नहीं बढ़ पाते जितना बहादुर लोग आगे बढ़ पाते हैं ।
(21). बहुत कम लोग यह समझ पाते हैं कि किस्मत भी हम ही बनाते हैं जिस तरह की पैसे बनाया जाता है अगर आप ज्यादा किस्मत वाले होना चाहते हैं और ज्यादा पैसे बनाना चाहते हैं तो कड़ी मेहनत करने के अलावा आपकी फाइनेंशली बुद्धि महत्वपूर्ण है। अगर आप इस तरह के व्यक्ति है जो सही चीज होने का इंतजार करते हैं तो शायद आपको बहुत लंबे समय तक इंतजार करना पड़ेगा ।
(22). फाइनेंशियल बुद्धि चार मुख्य तकनीकी दक्षताओं से मिलकर बनती है । नंबर वन वित्तीय साक्षरता यानी अंकों को पढ़ने की योग्यता
नंबर दो - निवेश की रणनीति यानी धन द्वारा धन बनाने का विज्ञान ।
नंबर तीन- बाज़ार यानी मांग और पूर्ति की समझ
नंबर चार - कानून, नेशनल कानूनों के बारे में जागरूकता यानी नियमों के भीतर रहकर खेलना। यदि आप पैसे का आविष्कार करना चाहते हैं तो आप में यह मूलभूत आधारशिला होनी चाहिए यानी इन दक्षताओं का समन्वय होना चाहिए।
(23). आप जो जानते हैं वहीं आपकी सबसे बड़ी पूंजी है आप जो नहीं जानते हैं वह आप की सबसे बड़ी जोखिम है जोखिम तो हमेशा रहता है इसलिए इससे बचने के बजाय इसे मैनेज करने करना सीखे।
(24). स्कूल और नौकरी में विशेषज्ञता का विचार एक लोकप्रिय विचार है। यानी कि ज्यादा धन कमाने के लिए या प्रमोशन हासिल करने के लिए आपको विशेषज्ञता हासिल करने की जरूरत है ।इसलिए मेडिकल डॉक्टर तत्काल अपने देखा होगा बाल रोग विशेषज्ञ या स्त्री रोग विशेषज्ञ जैसी विशेषज्ञता हासिल करने में जुट जाते हैं और यही बात अकाउंट्स ,आर्किटेक्ट, वकीलों, पायलेट, और बाकी लोगों के बारे में भी सही है। पढ़े-लिखे डैडी इसी विचारधारा में यकीन रखते थे ।इसलिए वह भी डॉक्टरेट मिलने के बाद रोमांचित हो गए थे । वे ये भी मानते थे कि स्कूल में ऐसे लोगों का सम्मान किया जाता है जो कि कम से कम चीजों के बारे में ज्यादा से ज्यादा पढ़ते हैं ।लेकिन अमीर डैडी इसके ठीक उल्टे करने के लिए प्रोत्साहित करते थे। आपको हर चीज के बारे में थोड़ी थोड़ी पता होना चाहिए ये उनका सुझाव था ।
(25). एक और डरावनी मैनेजमेंट थियोरी है।काम करने वाले इसलिए कड़ी मेहनत करते हैं ताकि उन्हें नौकरी से ना निकाला जाए और मालिक उन्हें केवल इतने देते हैं।ताकि काम करने वाले छोड़कर ना चले जाएं और अगर आप ज्यादातर कंपनियों के तनखा देखेंगे तो आप पाएंगे कि इस बात में थोड़ी बहुत सच्चाई तो होती है ।
पोस्ट में लास्ट तक बने रहने के लिए धन्यवाद , आशा करता हूं कि ये बुक आपको पसंद आया होगा और यदि आप इसे ebook के रूप में खरीदना चाहते हैं । तो नीचे दिए गए लिंक पे क्लिक करे और ₹50 में खरीदे । यदि आपको हिंदी बुक चाहिए तो हिंदी पे क्लिक करें । और यदि इंग्लिश में चाहिए तो english पे क्लिक करे ।समय ना होने के वजह से मैं पर्डे तो पोस्ट नहीं कर सकता पर वीक में मै 2 पोस्ट जरूर करूंगा । और मुझे विश्वास है । की आप पिछले पोस्ट की तरह ही इसे भी प्यार देंगे ।
RICH DAD POOR DAD BOOK IN HINDI
![]() |





This is really a awesome summery .
जवाब देंहटाएंThanks ankit .
Thankyou so much sir 🙏🏻🙏🏻🙏🏻
हटाएं